परिवर्तन यात्रा में बाइक रैली निकाल दिखाई दीपक बल्यूटिया ने ताकत

परिवर्तन यात्रा में बाइक रैली निकाल दिखाई दीपक बल्यूटिया ने ताकत

कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन यात्रा जब कुमाउं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में पहुंची तो यहां हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने अपने निवास स्थान व कैंप कार्यालय से सैकड़ों की संख्या बाइक रैली के साथ शामिल हुए। दीपक बल्यूटिया जी द्वारा निकाली गई बाइक रैली सैकड़ों की तादाद में बाइक और कारें सम्मलित हुई। रैली का दृष्य देख मानों ऐसा लग रहा था जैसे पूरा का पूरा हल्द्वानी सड़कों पर उमड़ पड़ा हो। हल्द्वानी के सभी क्षेत्रों कार्यकर्ताओं के हुजूम ने दीपक बल्यूटिया जी के नेतृत्व में रैली को सफल बनाया।

रैली बाद जनसभा का आयोजन किया गया जिसे उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री देवेंद्र यादव जी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी , प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह जी ने सम्बोधित किया। सभी नेताओं ने एक स्वर उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

 

जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा का पहला काम, अपना घर अपना मकान

जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा का पहला काम, अपना घर अपना मकान

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा में रह रहे लोगों का मालिकाना हक छीनकर क्यों चुप बैठी है सरकार। कहाँ छिप गए भाजपा के मंत्री व नेता जो चुनाव से पहले मालिकाना हक दिलाने की बात कर रहे थे। भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही गिरगिट की तरह रंग बदलकर कांग्रेस सरकार द्वारा सर्वेक्षण व अभिलेख क्रियाओं को शुरू करने के लिए जो अधिसूचना 20 दिसंबर, 2016 को जारी की थी उसमें भाजपा सरकार ने 13 मई, 2020 को रोक लगाने की अधिसूचना जारी कर लोगों के मालिकाना हक के सपने को चकनाचूर कर दिया। जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा के लोग जिन्होंने भाजपा पर भरोसा किया था ठगा महसूस कर रहे है जिससे भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हो गया है।

भाजपा को सामने आकर जनता को जवाब देना ही होगा कि जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा की जनता के साँथ इतना बड़ा धोखा क्यों किया। आज भी भाजपा के लोग जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा की भोली भाली जनता को भ्रमित करने में लगे हैं कि नगर निगम के टैक्स की रशीद से उनके मालिकाना हक का प्रमाण पुख्ता हो जाएगा, जबकि सच्चाई यह कि जब मकान ही नाम पर हैं तो किस आधार पर नगर निगम टैक्स वसूलने की फिराक में है।

मालिकाना हक ना मिलने से जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा के लोगों किसी भी राज्य व केंद्रीय योजना का लाभ मिल पा रहा है और ना उनके स्थाई निवास व जाति प्रमाण पत्र बन पा रहे ऊपर से बिजली कनेक्शन के नाम पर तिगुना मार्जिन मनी लिया जा रहा है। दीपक बल्यूटिया ने कहा कि जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा के लोगों मालिकाना हक के संबंध में लगातार जन संपर्क कर जागृत किया जा रहा है ताकि लोग अपने अधिकारों को समझें और भाजपा के चुनावी तिलिस्म में ना फँसे। दीपक बल्यूटिया ने कहा कि जवाहर ज्योति की जनता को मालिकाना हक दिलाने के लिए हर फोरम में लड़ेंगे और अंत में जीत जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा के लोगों की ही होगी

दीपक बल्यूटिया को फिर सौंपी गई प्रदेश प्रवक्ता की कमान, पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

दीपक बल्यूटिया को फिर सौंपी गई प्रदेश प्रवक्ता की कमान, पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया हैं। इनमें पार्टी के तमाम शीर्ष नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, साथ ही कांग्रेस के नेता दीपक बल्यूटिया को भी एक बार फिर उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं। दीपक बल्यूटिया को फिर से प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर हल्द्वानी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली हैं। हल्द्वानी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उनके कार्यालय पहुंचकर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकार्ताओं ने नई प्रदेश कार्यकारणी और चुनाव प्रबंधन समिति को जन भावनाओं के अनुकूल बताते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।

दीपक बल्यूटिया के स्वागत कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी हर्षवर्धन पाण्डे व पूर्व राज्यमंत्री श्री आबिद हुसैन ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव जी के निर्देशन और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ जीतेगी।

प्रदेश प्रवक्ता के स्वागत समारोह के दौरान को महानगर प्रवक्ता बृजेश बिष्ट, मुकुल बल्यूटिया, कैलाश साह, योगेंद्र बिष्ट, नितिन बल्यूटिया, कुनाल गोस्वामी, शराफत खां, मोहम्मद राशिद, मो० शरीफ,महेशानंद, भुवन तिवारी, कैलाश साह, जीवन चन्द्र तिवारी, महिला कांग्रेस की पूर्व नगर अध्यक्ष शोभा बिष्ट, पूर्व राज्यमंत्री विमला सांगुड़ी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन नगर अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में ज्योति शर्मा, मोहिनी रावत, प्रभा महर,, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गजेंद्र गौनिया, निर्मला जोशी, राहुल आर्या, विनोद कुमार बॉबी, रजत चौहान, राहुल मठपाल, प्रदीप बिष्ट, देव जोशी, विशाल सेनी, अजय उप्रेती, ऋषभ पडलिया, अंकित कनवाल, अंकित चौनियारा, अजय कुमार, पंकज कुमार, रिशू आर्या, आदि मौजूद रहे।

मालिकाना हक को लेकर लोगों को किया जागरूक

मालिकाना हक को लेकर लोगों को किया जागरूक

आज दिनांक 12 सितंबर रविवार को कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा क्षेत्र के गोकुल नगर में स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने मालिकाना हक दिलाने को लेकर लोगों को जागरूक किया।

इस दौरान बल्यूटिया ने दमुवाढुंगा के लोगों को मालिकाना हक के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहने का भरोसा दिया। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जवाहर ज्योति दमुआढुंगा की जनता को जमीन के मालिकाना हक से वंचित कर दिया है। इस भाजपा सरकार ने 13 मई 2020 को लॉक डाउन का फायदा उठाते हुए अधिसूचना जारी कर यहां की जनता के मालिकाना अधिकार के हक को छीन लिया है। जबकि इससे पहले 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने जवाहर ज्योति दमुआढुंगा को जमीन का मालिकाना हक दिलाने का आदेश जारी कर दिया था। इसके लिए बाकायदा 20 दिसम्बर 2016 को अधिसूचना जारी कर सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाएं संपादित करने के आदेश दिए थे। जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने उस आदेश को रद्द करने का काम किया है। इससे क्षेत्र की जनता बेहद मायूस है।

इसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। कोर्ट ने मामले में प्रदेश सरकार से 4 हफ्ते में जवाब मांगा है। इस दौरान लोगों ने संकल्प लिया कि जब तक उन्हें मालिकाना हक नहीं मिल जाता तब तक वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे। दीपक ने प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य को लेकर प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

बैठक में पूर्व प्रधान महेशानंद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जीवन तिवारी, जगदीश भारती, भगवती देवी, एडवोकेट बृजेश बिष्ट, मनोज टम्टा, राहुल आर्य, कुनाल गोस्वामी, विमला कश्यप, हेमा आर्य, बीना बोरा, ज्योति मेहरा, मीना कश्यप, रागिनी सागर, गीता देवी, कमला देवी आदि मौजूद रहे।

फ्री बिजली के नाम पर लोगों से छलावा कर रही भाजपा , लोग नहीं आएंगे झांसे में

फ्री बिजली के नाम पर लोगों से छलावा कर रही भाजपा , लोग नहीं आएंगे झांसे में

उत्तराखंड में चुनावी बयार के बीच भाजपा की ओर से नए –नए वायदे पेश किए जा रहे है, इसी के मद्देनजर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा सरकार और आम आदमी पार्टी पर निःशुल्क बिजली देने के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा और आम आदमी पार्टी का सिर्फ चुनावी जुमला है। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे यह पार्टियां जनता को गुमराह कर आकर्षित करने का काम कर रही हैं।

उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने घोषणा की कि वह 200 यूनिट बिजली राज्य की जनता को फ्री उपलब्ध कराएंगे। इसके तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका खंडन कर दिया। अब खुद मंत्री हरक सिंह रावत जी अपनी घोषणा से पलट गए हैं। इससे साबित होता है कि सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों में ही सामंजस्य नहीं है। 2020 में जब कोरोना संक्रमण काल चरम पर था तब सरकार ने बिजली की दरें बढ़ाकर जनता के ऊपर अतिरिक्त बोझ डाल दिया। उसके बाद अप्रेल 2021 में भी बिजली की तरह बढ़ा दी गई। सरकार ने 200 यूनिट तक 25 पैसे, 400 यूनिट तक तथा उससे ऊपर 35 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी करके जनता के ऊपर अतिरिक्त बोझ डाल दिया। इतना ही नहीं सरकार ने फिक्स दरें भी बढ़ा दी। दो वर्षों में स्थिर प्रभार में 101 से 200 यूनिट में 35 रुपये/ kWh , 201-400 यूनिट 55 रुपये/ kWh 400 से ऊपर 70 रुपये रुपये/ kWh बढ़ोत्तरी कर कोरोना काल में जनता के ऊपर भोझ डालने का काम किया यहाँ तक की सरकारी शिक्षण संस्थान और अस्पतालों को भी नहीं छोड़ा। वहां भी बिजली की दरें बढ़ाई गई। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार जनता का उत्पीड़न करने से बाज नहीं आ रही है।बल्यूटिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार यदि जनता की सच्ची हितेषी है तो वह सबसे पहले बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस ले। उसके बाद तत्काल बिजली फ्री करने का आदेश जारी करे। उन्होंने नसीहत दी कि भाजपा चुनाव नजदीक देख फ्री बिजली का शिगूफा छोड़ना बंद करे।

भाजपा ने अपने 2017 के दृष्टि पत्र में ही रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। दृष्टि पत्र में भाजपा ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को रियायती दरों पर बिजली देने की बात कही थी जिसे भूल गई।ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी पूरी बिजली नही मिल पा रही है भाजपा ने जितनी भी घोषणा की थी उनमें से एक भी पूरी नहीं की गई हैं। इस सरकार के पास जहां सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसा नहीं है वही करोड़ों की लागत से बनने वाली विकास योजनाओं की कोरी घोषणाएं की जा रही हैं। इतना ही नहीं राज्य में बेरोजगारी चरम पर है सरकार जहां पिछले 4 सालों में 2200 युवाओं को भी नौकरी नहीं दे पाई वही अब 22000 युवाओं को नौकरी देने की बात कहते हुए युवाओं को छलने का काम कर रही है।

बनभूलपुरा और गफूर बस्ती के मालिकाना हक की लड़ाई लड़ रहे हैं दीपक बल्यूटिया

बनभूलपुरा और गफूर बस्ती के मालिकाना हक की लड़ाई लड़ रहे हैं दीपक बल्यूटिया

हल्द्वानी के बनभूलपूरा और गफूरबस्ती में रेलवे द्वारा स्थानीय लोगों के निवास जमीन खाली करने के नोटिस दिए जाने पर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। रेलवे का दावा है कि यह बस्ती उसके जमीन पर अवैध तरीके से बसी हुई हैं। लोगों को चिंता है कि अगर वह यहां से जाना पड़े तो कहां जाएंगे। इस मामले को देखते हुए कांग्रेस नेता दीपक बल्यूटिया ने आगे आकर लोगों को भरोसा दिया है।

गफूर बस्ती में रेलवे की नोटिस चस्पा की बात सुनते प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने मौके पर पहुंचकर लोगों को भरोसा दिलाया कि कोई भी उनका घर खाली नहीं करा सकता हैं। चाहे इसके लिए उन्हें हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई लड़नी पड़े। उन्होंने कहा कि वह बनभूलपुरा से लेकर दमुवाढूंगा तक के मालिकाना हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जबतक लोगों को मालिकाना हक नहीं मिल जाता तब वह नहीं रूकेंगे।

दीपक बल्यूटिया के बस्ती आने की खबर जब लोगों को लगी तो भारी तादाद में लोग जमा हो गए। लोगों ने अपनी समस्याओं को उनके सामने रखी। वहीं स्थानीय पार्षद नईम कुरैशी का कहना हैं कि दीपक बल्यूटिया उनके मालिकाना हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए स्थानीय लोग उनके आभारी हैं।